ताजा खबर

देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने बनाया पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड
25-May-2026 11:11 AM
देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने बनाया पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड

रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फ़ेडरेशन प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में दो एथलीटों ने नया रिकॉर्ड कायम किया है.

मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रविवार को नेशनल रिकॉर्ड बनाया. दोनों ने 5.45 मीटर के जंप के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है.

बिरसा मुंडा स्टेडियम में देव मीणा ने 5.42 मीटर की छलांग लगाकर पहले कुलदीप कुमार का 5.41 मीटर वाला रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने इसी महीने भुवनेश्वर में बनाया था.

इसके बाद कुलदीप ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर रिकॉर्ड को अपने नाम किया. इसके कुछ ही देर बाद 20 वर्षीय देव ने भी इतनी ही ऊंची छलांग लगाई और दोनों एथलीटों ने एक 'नया संयुक्त राष्ट्रीय रिकॉर्ड' दर्ज कर दिया.

काउंटडाउन नियम के आधार पर देव कुमार मीणा को गोल्ड मिला, जबकि कुलदीप कुमार को सिल्वर मेडल मिला. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट