ताजा खबर
सीयूईटी यूजी 26 परीक्षा अब 28 को नहीं होगी
24-May-2026 10:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 मई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 26 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने 28 मई 2026 को होने वाली परीक्षा को बकरीद के चलते स्थगित कर दिया है। अब इस परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
एनटीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश और बकरीद की छुट्टी में बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नोटिस के अनुसार, 28 मई को दोनों शिफ्टों में होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


