ताजा खबर
रायपुर, 24 मई। ट्रक चालकों से मारपीट लूटपाट एवं संभव स्टील के कैंटीन में तोड़फोड़ कर मारपीट करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए हैं। दोनों घटनाओं में इस्तेमाल एक कार व पल्सर मोटर सायकल, 30 ली डीजल, एवं नगद 12000 जब्त किया गया।
शुक्रवार रात ग्राम सरोरा रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास कुछ व्यक्तियो द्वारा पुनः ट्रक CG 04 PG 9775 एवं CG 04 PG 0380 को ओवरटेक कर रोकते हुए ट्रक चालकों के साथ गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। ट्रक के शीशे में तोड़फोड़ कर ट्रक में रखा 30 लीटर डीजल एवं चालक के पास रखी नगदी 25,500/- रुपये लूटकर फरार हो गये।
उसी रात एक काले रंग की कार एवं मोटरसायकल में सवार 6 व्यक्ति अवैध रूप से संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड सरोरा कंपनी परिसर में अनाधिकृत प्रवेश कर लेबर कॉलोनी एवं कैंटीन के कर्मचारियों के साथ रॉड से मारपीट करते हुए कैंटीन काउंटर में तोड़फोड़ किए। घटना के दौरान मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा ने स्वयं की पहचान बताते हुए कैंटीन संचालन के एवज में अवैध रूप से मासिक रकम एवं शराब पीने हेतु पैसे की मांग की तथा मना करने पर मारपीट की। दोनों मामले धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 324(4), 331(2), 190, 191(2), 91(3) 126(2), , 311, 351(3) बी.एन.एस.
दर्ज कर नेवरा पुलिस की
विशेष टीम ने पहले मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा को और फिर उसकी निशानदेही पर 6 आरोपियों को विभिन्न स्थानो से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। इसमें सभी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 30 लीटर डीजल तथा 12,000/- रुपये नगद जप्त किया गया। सभी को आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी
1. लक्की उर्फ जय मोहन शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा, 33 ग्राम सरोरा हाल पता सासाहोली
2. दीना उर्फ दिनेश माधवानी पिता राजकुमार माधवानी, 33 वार्ड 6 नेवरा
3. विशाल छबलानी पिता विनोद छबलानी,32, वार्ड 13 सिंधी कैंप तिल्दा नेवरा
4. नोहर सिंह रजक उर्फ बूट्टी पिता रामशरण रजक, 26 , ग्राम कौराजेवरा, नवागढ़,बेमेतरा हाल ग्राम सरोरा
5. दीपक साहू पिता राजकुमार साहू,27, वार्ड 2 सासाहोली, तिल्दा
6. मोहित उर्फ़ मोंटी मेहानी पिता भीमसेन मेंहानी, 30 वार्ड 6 नेवरा


