ताजा खबर
महिला ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
रायपुर, 24 मई। पुरानी रंजिश के चलते कल रात कबीर नगर इलाके के घर में बम बारी की गई। महिला रिंकू तिवारी से रंजिश रखने वाले सोनू पटेल और साथियों ने यह उसके घर में कल रात दो बम फेंके। वायरल सीसीटीवी फुटेज में जोर का धमाका सुना जा सकता है।हालांकि खुश किस्मती रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बम फेंकने वाले नकाबपोश बताए गए हैं। इनमें एक युवती भी शामिल है।रिंकू तिवारी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने रविवार को दिन भर थाने में बैठी रही । और उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने रिंकू को पूर्व में जान से मारने की धमकी दे चुके थे। कल रात के बाद से सभी हमला वर फरार हैं।
यहां बता दें कि इस महीने के शुरूआत में बीरगांव के वार्ड 13 में भी ठेकेदार विनय देवांगन अपने जीजा महापौर नंदलाल देवांगन को बम से उड़ाने के लिए मितानिन के घर तीन कम क्षमता के बम और बनाने की सामग्री रख छोड़ा था। जो गिरफ्तारी के बाद जेल में हैं।


