ताजा खबर

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान, भूपेश बोले- मैं बुद्धि नहीं लगाता
24-May-2026 3:42 PM
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान, भूपेश बोले- मैं बुद्धि नहीं लगाता

  सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता...  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

रायपुर, 24 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही खींचतान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष तय करने का विषय पार्टी हाईकमान का है और मैं बुद्धि नहीं लगाता।   

पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि वे और पार्टी के बाकी नेता पिछले साढ़े चार साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा खुले तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर करने पर उन्होंने कहा कि वे सिंहदेव के किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।  

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा के बीच दीपक बैज ने कहा था कि टीएस सिंहदेव को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंहदेव एआईसीसी सदस्य हैं और उन्हें तमिलनाडु तथा पुडुचेरी का ऑब्जर्वर बनाया गया था। बैज ने कहा कि पार्टी में युवाओं को अवसर मिलना चाहिए और वर्तमान टीम काम कर रही है।  

हाल ही में टीएस सिंहदेव ने प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


अन्य पोस्ट