ताजा खबर

बलबीर सिंह जटाल का निधन
24-May-2026 12:05 PM
बलबीर सिंह जटाल का निधन

पिथौरा, 24 मई। प्रदेश सिख समाज नानकसागर के उपाध्यक्ष गढफ़ुलझर निवासी बलबीर सिंह जटाल का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। वे भाजपा नेता विक्की सलूजा के ससुर थे। अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां  हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गढफ़ुलझर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। 


अन्य पोस्ट