ताजा खबर

केंद्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए सतीश थौरानी, टोरंटो रवाना
24-May-2026 11:11 AM
केंद्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए सतीश थौरानी, टोरंटो रवाना

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 24 मई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा के टोरंटो के लिए आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में रविवार दोपहर रायपुर से रवाना हुए।

चेंबर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने बताया कि यह पहली बार है जब चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष को किसी केंद्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ के व्यापारी वर्ग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस दौरे से भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलने के साथ ही छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

सतीश थौरानी की इस उपलब्धि पर चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट