ताजा खबर

मंदिर हसौद में 1 रेत खनन मशीन और 20 वाहन जब्त
23-May-2026 10:05 PM
 मंदिर हसौद में 1 रेत खनन मशीन और 20 वाहन जब्त

रायपुर, 23 मई। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर हसौद में छापेमारी कर खनिज अमले ने 01 एक्सकवेटर मशीन, 02 कोयला लदा वाहन, 08 रेत लदा वाहन, 03 मुरूम लदा वाहन, 06 चूनापत्थर लदा वाहन एवं कुल 20 वाहन जप्त किए गए।

खनिज विभाग के उप संचालक  राजेश मालवे ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा गश्त कर तत्काल कार्रवाई की गई। मंदिर हसौद क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन पर सतत नजर रखें तथा सूचना मिलते ही  कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी  उमेश भार्गव, खनिज निरीक्षक प्रवीण नेताम एवं प्रिया सिन्हा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट