ताजा खबर
तालाब को अगले 15 दिनों के भीतर जलकुम्भी से मुक्त होगा
रायपुर, 23 मई। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुँचे। निगम के अधिकारियों को वहाँ शीघ्र स्थल तकनीकी सर्वे करते हुए वहां गन्दगी फैला रहे देवार डेरा के लोगों को अन्यत्र व्यवस्थापन देकर सख्तीपूर्वक हटाने के निर्देश दिए।
निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने तेलीबांधा तालाब क्षेत्र के अनुबंधित सफाई ठेकेदार को कड़ी फटकार लगायी और अगले 15 दिनों के भीतर तेलीबाँधा तालाब को अभियान चलाकर जलकुम्भी से मुक्त करवाने के कड़े निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर निगम जोन 3 के अधिकारियों को मरीन ड्राइव तेलीबाँधा तालाब किनारे में सभी दुकानदारों को कचरा तालाब में नहीं डालने के निर्देश देने और सफाई मित्र को सफाई वाहन में कचरा दुकानों में डस्टबिन रखकर गीला और सूखा कचरा पृथक - पृथक देने के निर्देश देने कहा. आयुक्त ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार हिदायत देने पर भी कचरा तालाब में डालते मिले, डस्टबिन दुकान में नहीं रखे और मिक्स कचरा देते मिले, तो सम्बंधित पर व्यवस्था सुधारने कड़ाई से ई जुर्माना चेतावनी देकर करने के निर्देश दिए हैं । आयुक्त ने सतत मॉनिटरिंग करते हुए तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव की स्वच्छता कायम रखने जोन 3 अधिकारियों को निर्देशित किया है.
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 3 कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नीतीश झा, नरेश साहू एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही.


