ताजा खबर
मितव्ययिता, शिक्षकों का प्रशिक्षण रद्द
23-May-2026 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मंत्रालयीन कर्मियों का जारी
रायपुर, 23 मई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने 25 से 29 मई तक होने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण रद्द कर दिया है। बताया गया है कि वित्त विभाग के 15 मई के मितव्ययिता संबंधित आदेश के आधार पर रद्द किया गया है। इस आदेश के बाद यह पहला प्रशिक्षण सत्र होगा जिसे रद्द किया गया है। जो केवल 5 दिनों का है।
वहीं राज्य मंत्रालय संवर्ग के सात सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को ट्रिपल आईटी में एआई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो जून मध्य तक चलेगा। इसके लिए साप्रवि द्वारा एक बड़ी राशि प्रशिक्षण शुल्क के रूप में दी जानी है। कर्मचारी संघ इसे भी मितव्ययिता के इस दौर में इसे भी स्थगित करने की मांग कर रहा है। संघ के वाट्सएप ग्रुप में इसे लेकर कई टिप्पणी हो रहीं हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


