ताजा खबर

छठवें दिन भी खूब तपा सूर्य, नांदगांव 46 पर रहा
23-May-2026 7:25 PM
छठवें दिन भी खूब तपा सूर्य, नांदगांव 46 पर रहा

राजस्थान की गर्म और शुष्क हवाओं से कल भी ऐसा ही तपेगा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है। छठवें दिन भी शनिवार को भी सूर्य बस्तर से सरगुजा तक खूब तपा । आज राजनांदगांव पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 46 डिग्री तक तपा। वहीं दुर्ग में तापमान 45, बिलासपुर 44.5, पेंड्रा रोड 41.6,अंबिकापुर 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर रायपुर में 44.3,माना44.5और जगदलपुर में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। ये सभी शहर दोपहर ढाई बजे ही 40 को पार कर ग‌ए थे। उस समय रायपुर 43.8 बिलासपुर 44.0 पेंड्रा 41.4 अंबिकापुर 41.0 जगदलपुर 42.4 डिग्री पर रहा।

प्रदेश में कल 24 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।  प्रदेश में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहेगी।प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

वैसे एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम विहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट