ताजा खबर

जनगणना में लापरवाही, दो प्रगणक निलंबित
23-May-2026 12:50 PM
जनगणना में लापरवाही,  दो प्रगणक निलंबित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 मई।
राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य में लापरवाही पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दो प्रगणकों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिकशाला तुलसी के सहायक शिक्षक अशोक वर्मा एवं विकासखंड कसडोल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला आमगांव के सहायक शिक्षक राधेश्याम दीवान की डुयटी भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु उनकी प्रगणक के रूप में लगाई है। प्रगणक कार्य में लापरवाही बरते जाने पर जिला कार्यालय के माध्यम से स्पष्टीकरण जारी किया गया किन्तु संबंधित द्वारा उक्त स्पष्टीकरण का कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

भारत की जनगणना जैसे अतिमहत्वपूर्ण, समयबद्ध एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्य में लापरवाही, उदासीनता, शासकीय कार्यों के प्रति घोर उपेक्षा एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी मानते हुए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 तथा 11 के विपरीत होने से तत्काल प्रभाव से दोनों प्रगणकों निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक अजय वर्मा का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयबलौदाबाजार होगा तथा सहायक शिक्षक राधेश्याम दीवान का मुख्यालय, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भाटापारा होगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
 


अन्य पोस्ट