ताजा खबर
लाल किले में जुटेगा जनजातीय समाज, साय भी होंगे शामिल
23-May-2026 12:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कल सांस्कृतिक समागम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नई दिल्ली, 23 मई। दिल्ली में रविवार, 24 मई को लाल किले में जनजातीय समाज का एक विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया गया है। देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और पारंपरिक समूह इस आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं।
सीएम विष्णु देव साय भी कल शाम लगभग 6 बजे इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हे ।
आयोजन को जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और वर्तमान चुनौतियों जैसे विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


