ताजा खबर

गुढिय़ारी सडक़ चौड़ीकरण मुआवजा मामला : प्रभावितों के चेक बाउंस
23-May-2026 12:31 PM
गुढिय़ारी सडक़ चौड़ीकरण मुआवजा मामला : प्रभावितों के चेक बाउंस

  पीडब्ल्यूडी ने 25 मई को दोबारा जमा करने को कहा  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 23 मई।
गुढिय़ारी इलाके में सडक़ चौड़ीकरण के प्रकरण में नया मोड़ आया है। बताया गया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा जिन 17 प्रभावितों को मुआवजे के चेक दिए गए थे, वे बैंक में बाउंस हो गए। प्रभावितों को अब 25 मई को दोबारा चेक जमा करने के लिए कहा गया है। 

गुढिय़ारी पहाड़ी चौक से आगे महादेव मंदिर तक करीब डेढ़ किमी सडक़ का चौड़ीकरण होना है।

बताया गया कि चौड़ीकरण के मार्ग में बाधक 17 दूकान और मकानों को तोडऩे के प्रस्ताव पर सहमति बनी, और प्रभावितों को मुआवजा राशि जारी की गई। सभी को चेक दिया गया, और जब प्रभावितों ने बैंक में चेक जमा कराया, तो चेक बाउंस हो गया।

प्रभावितों में से एक ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि सभी को 25 तारीख को दोबारा बैंक में चेक जमा करने के लिए कहा गया है। इस पूरे मामले में पीडब्ल्यूडी के प्रभारी ईई राजीव नशीने से चर्चा की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।


अन्य पोस्ट