ताजा खबर

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की घोषणा की
22-May-2026 8:33 PM
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की घोषणा की

नयी दिल्ली, 22 मई। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की शुक्रवार को घोषणा की।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है। (भाषा)


अन्य पोस्ट