ताजा खबर

सुशासन तिहार: बलौदाबाजार के करहीबाजार पहुंचे सीएम, कई घोषणाएं
22-May-2026 5:10 PM
सुशासन तिहार: बलौदाबाजार के करहीबाजार पहुंचे सीएम, कई घोषणाएं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बलौदाबाजार, 22 मई
। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज़ सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के विकासखंड भाटापारा के ग्राम करहीबाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं विशेष सचिव रजत बंसल भी उनके साथ रहे।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, डी एफ ओ गणवीर धम्मशील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुललदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने करहीबाजार में कई घोषणाएं की। करहीबाजार में सर्व समाज हेतु सांकृतिक भवन का निर्माण हेतु  25 लाख देने की घोषणा,  सी.सी रोड निर्माण कार्य सुकालू के घर से सिद्ध बाबा मार्ग तक लागत राशि 25 लाख , हायर सेकेंडरी स्कूल करहीबाजार एवं कोदवा में भवन निर्माण हेतु घोषणा की। साथ ही भाटापारा में एसडीएम -तहसील हेतु संयुक्त कार्यालय भवन की स्वीकृति,  मिडिल स्कूल गुड़ेलिया का हाई स्कूल में होगा  उन्नयन ,  विटकुली में मांगलिक भवन निर्माण हेतु 20  लाख, कोठमी, मोपका, कोनी, बोरसी, कोदवा, पाटन, रामपुर में 10-10 लाख रुपए की लागत से सी सी रोड निर्माण की स्वीकृति दी।


अन्य पोस्ट