ताजा खबर

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं सुंदरराज
22-May-2026 4:57 PM
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं सुंदरराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई।
नक्सलवाद खात्मे के बाद अब बस्तर आईजी सुंदरराज पी.  केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनकी पोस्टिंग एनआईए में होने की चर्चा है। 

आईपीएस के वर्ष-2003 बैच के अफसर सुंदरराज पी. बस्तर में अब तक सबसे लंबे समय तक काम करने वाले अफसर हैं। नक्सलवाद खत्म करने में उनकी अहम भूमिका रही है। 

सुंदरराज के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा है। उनकी जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद से उनकी एनआईए में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। 
सुंदरराज ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में सिर्फ इतना ही कहा कि पोस्टिंग का विषय शासन का है। वो इसमें कुछ नहीं कह सकते। वो वर्तमान दायित्व को बेहतर ढंग से निभाने की कोशिश कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि पहले भी सुंदरराज की हैदराबाद पुलिस अकादमी में पोस्टिंग हुई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान के चलते उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी नहीं दी। अब बस्तर में वातावरण एकदम बदल चुका है। ऐसे में सुंदरराज को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने की अनुमति मिल सकती है। 

 


अन्य पोस्ट