ताजा खबर

कल रोजगार मेला मोदी वीसी के जरिए देंगे 257 युवाओं को नियुक्त पत्र
22-May-2026 11:58 AM
कल रोजगार मेला मोदी वीसी के जरिए देंगे 257 युवाओं को नियुक्त पत्र

रायपुर, 22 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार को देशभर के 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे । यह आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के 47 शहरों में होगा।

रायपुर में  इस रोजगार मेला का आयोजन दपूमरे रायपुर रेल मंडल  दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा। 

इसमें रेलवे, पोस्टल, वित्त सेवा ,स्वास्थ्य सेवा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड विभागों में चयनित लगभग 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। 

रायपुर में  सुबह 10 बजे से आयोजित रोजगार मेला के मुख्य अतिथि दुर्गादास उइके  केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातिय रहेंगे। इस कार्यक्रम में  सांसद बृजमोहन अग्रवाल , सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा विधायक  राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं रेलवे सभी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।


अन्य पोस्ट