ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल बंद होने पर सीपीआईएमएल ने क्या कहा
22-May-2026 9:45 AM
कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल बंद होने पर सीपीआईएमएल ने क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को बंद कर दिया गया है.

'कॉकरोच जनता पार्टी' कैंपेन को शुरू करने वाले अभिजीत दीपके ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी.

सीपीआईएमएल लिबरेशन ने एक्स पर पोस्ट कर कॉकरोच जनता पार्टी का बचाव किया है.

पार्टी ने एक्स पर लिखा, “क्या मोदी सरकार को लगता है कि कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक करके वह जेनज़ी को रोक सकती है?”

“क्या होगा अगर कॉकरोच जनता पार्टी, बीजेपी और नमो के हैंडल्स के ख़िलाफ़ 'अनफॉलो कैंपेन' शुरू कर दे? एक्स को इंटरनेट की आज़ादी का सम्मान करना चाहिए और बिना किसी देरी के कॉकरोच जनता पार्टी के हैंडल को बहाल करना चाहिए.”

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद एक सोशल मीडिया कैंपेन 'कॉकरोच जनता पार्टी' शुरू की गई है.

फिलहाल, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के इंस्टाग्राम हैंडल पर डेढ़ करोड़ से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट