ताजा खबर

दिल्ली: एयर इंडिया के विमान के इंजन में आग के बाद सुरक्षित लैंडिंग
22-May-2026 8:53 AM
दिल्ली: एयर इंडिया के विमान के इंजन में आग के बाद सुरक्षित लैंडिंग

बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ़्लाइट AI2802 ने गुरुवार शाम इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. इस विमान में 160 यात्री सवार थे.

एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया, "दिल्ली में विमान की अंतिम लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला. बाद में ये संकेत सही पाए गए."

"क्रू ने सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और सामान्य तरीक़े से विमान से बाहर निकल गए."

एयर इंडिया ने इस घटना की जांच तुरंत शुरू करने की बात कही है. यह जांच संबंधित नियामक अधिकारियों के साथ मिलकर की जाएगी.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट