ताजा खबर

एयरपोर्ट में सीलिंग का काम कर रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल
21-May-2026 12:25 PM
एयरपोर्ट में सीलिंग का काम कर रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल

कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई।
माना एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह हुए हादसे में एक कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया। एयरपोर्ट परिसर के भीतर  पैसेंजर लाउंज की सीलिंग (छत) की मरम्मत का काम करते समय यह मजदूर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल कर्मचारी का नाम पते की  जानकारी या उसका नाम सामने नहीं आ पाया है। लेकिन इस हादसे ने ऐसे  सरकारी परिसरों में भी श्रमिकों को काम के बदले दिए जा रहे सुरक्षा उपायों की  पोल खोलकर रख दी है।चश्मदीदों के अनुसार, घायल मजदूर बिना किसी ‘सेफ्टी बेल्ट’ और सुरक्षा उपकरणों के इतनी ऊंचाई पर सीलिंग का खतरनाक काम कर रहा था। काम के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे मोटे टाइल्स पर आ गिरा। इस संबंध में न तो एयरपोर्ट आफिसर्स और न माना पुलिस  कुछ बता रही है।


अन्य पोस्ट