ताजा खबर
वाल्टेयर रेल लाइन किनारे हत्या के बाद एक युवक की लाश मिली
21-May-2026 11:48 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मई। आरवीएच कालोनी के पास वाल्टेयर रेल लाइन किनारे हत्या के बाद एक युवक की लाश मिली है। मृत की पहचान विशाल बाघ के रूप में हुई है। जो दुर्गा नगर आरवीएच कालोनी निवासी बताया गया है। मतक के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पहले मृतक के साथ रंजिश रखने वाले और पुराने किसी विवाद के लोगों की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


