ताजा खबर

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हफ्ते के अंत तक लू चलने की चेतावनी
21-May-2026 9:31 AM
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हफ्ते के अंत तक लू चलने की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस हफ्ते लू से भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी है. आईएमडी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लू से बचने के उपाय भी साझा किए हैं. 

आईएमडी ने सलाह दी है कि खूब सारा पानी पिएं, कॉटन से बने हल्के रंग के कपड़े पहनें, अपने सर को ढक कर रखें, दिन में 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, हाइड्रेशन देने वाले फल खाएं और डिहाइड्रेशन से बचें, घर के अंदर या छायादार/ठंडी जगहों पर रहें और बच्चों एवं बुजुर्गों का खास ख्याल रखें. 

मौसम विभाग ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि भारत में चलने वाली लू यानी गर्म हवाएं अब अधिक समय तक चलती हैं, तीव्र हो गई हैं और ज्यादा बार चलती हैं. आईएमडी ने एक रिसर्च पेपर के हवाले से अल-नीनो के प्रभाव के बारे में भी बताया है. आईएमडी के मुताबिक, अल-नीनो के दौरान लू चलने की घटनाएं अधिक होती हैं. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट