ताजा खबर
जहांगीर ख़ान के चुनाव से पीछे हटने पर क्या बोलीं टीएमसी सांसद सयानी घोष?
21-May-2026 9:26 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक सीट पर मतदान रद्द कर दिया गया था और उस पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है.
फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ख़ान ने ख़ुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग कर लिया है.
इस पर टीएमसी सांसद सयानी घोष ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह जहांगीर का अपना निर्णय है, और पार्टी ने भी अपना पक्ष रखा है कि पार्टी से कोई बातचीत नहीं हुई थी.”
“जहांगीर को शायद लगा होगा कि वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. उनके ऊपर भी काफी ख़तरा था, जिसे लेकर वह कोर्ट गए थे कि उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत थी.”
“और अगर यह चुनाव होता भी, तो यह निष्पक्ष चुनाव नहीं होता. इसलिए मुझे लगता है कि यह सब सोचकर उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर निर्णय लिया है.” (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


