ताजा खबर

ट्रंप ने कहा, 'नेतन्याहू के साथ इसराइल में अच्छा बरताव नहीं हो रहा है'
21-May-2026 9:18 AM
ट्रंप ने कहा, 'नेतन्याहू के साथ इसराइल में अच्छा बरताव नहीं हो रहा है'

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वो वही करेंगे जो मैं चाहूंगा."

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अमेरिका-ईरान तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में दिया.

ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा था कि उन्होंने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमले और आगे की रणनीति को लेकर क्या बात की है.

इसी के जवाब में ट्रंप ने कहा, "वो वही करेंगे जो मैं चाहूंगा. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मेरी राय में इसराइल में उनके साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है. इस समय इसराइल में मेरी लोकप्रियता 99 फीसदी है. मैं वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव भी लड़ सकता हूं."

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच ईरान को लेकर लंबी बातचीत हुई थी. उस समय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने और बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिशें चल रही थीं, जबकि इसराइल ईरान के खिलाफ सख्त रुख बनाए हुए था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट