ताजा खबर

कमल विहार में 4 दिन से जल संकट, लोग प्रदर्शन में उतरे
20-May-2026 9:23 PM
कमल विहार में 4 दिन से जल संकट, लोग प्रदर्शन में उतरे

रायपुर, 20 मई। कमल विहार स्थित आरडीए कालोनीवासी 4 दिन से जल संकट से जूझ रहे हैं। सब्र टूटने पर रहवासियों ने अभी रात प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कालोनी में 16 सौ लोग रहते हैं। सभी लोग फ्लैट से उतर कर नीचे आंदोलन कर रहे हैं । उनका कहना है कि 2003 -18 की  भाजपा की सरकार थी और उसका ड्रीम प्रोजेक्ट था कमल विहार जिसे आज माता कौशल्या बिहार के नाम से भी जाना जाता है जब यह बनाया गया और प्लांट एवं फ्लैट बेचे गए तो जो भरोसा दिलाया गया और बताया गया कि यहां रहने वालों को सिंगापुर मलेशिया शंघाई का फील होगा लोगों ने अपने मेहनत की कमाई और बैंक से लोन लेकर यहां जमीन और फ्लैट खरीदे आज त्राहि त्राहि हो रहे हैं वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है कोई सुनने वाला नहीं है। 4 दिनों से जानकारी देने के बाद भी 

आरडीए नगर निगम के निर्वाचित पदाधिकारी और अधिकारी, विधायक और सांसद कमल विहार का रास्ता ही भूल गए हैं।


अन्य पोस्ट