ताजा खबर

राहुल गांधी के बयान पर किरण देव का पलटवार
20-May-2026 9:18 PM
राहुल गांधी के बयान पर किरण देव का पलटवार

रायपुर, 20 मई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर ‘गद्दार’ शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अमर्यादित, ओछा और आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की मानसिक हताशा और गहरी कुण्ठा को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है और राजनीतिक पराजयों से बौखलाकर उसके नेता अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का लगातार अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि लोकतंत्र और जनमत का भी अपमान है। देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व मंच पर देश की मजबूत पहचान बनी है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

किरण देव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने लोकप्रिय नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।


अन्य पोस्ट