ताजा खबर

सड़क हादसे में मतांतरित युवक की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस तैनात
20-May-2026 7:48 PM
सड़क हादसे में मतांतरित युवक की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस तैनात

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 20 मई।
बस्तर जिले के चित्रकोट के पदरगुड़ा निवासी मतांतरित युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार को उनके अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मृतक ईसाई समुदाय से जुड़ा था, जिसके कारण गांव वाले उनके अंतिम संस्कार का विरोध कर रहे हैं। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुरेंद्र कुमार बघेल मंगलवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से जगदलपुर जा रहे थे। Vचोंडीमेटावाड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होने से वे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान 19 मई की शाम को उनकी मौत हो गई।

 मृतक के परिजन ईसाई धर्म को मानते हैं और शव को गाँव में ही दफनाने की इच्छा रखते हैं, जबकि गाँव के लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
 युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद मेकाज (मेकाहारा) अस्पताल में रखा गया है।

 स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। प्रशासन गांव समिति के साथ बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है, ताकि अनुमति मिलने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जा सके।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी पक्षों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।


अन्य पोस्ट