ताजा खबर

सीजी कैडर 24 बैच के पांच आईएएस को केंद्र में पोस्टिंग
20-May-2026 7:21 PM
सीजी कैडर 24 बैच के पांच आईएएस को केंद्र में पोस्टिंग

रायपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस अफसरों को केंद्रीय विभागों में सहायक सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया। मसूरी अकादमी में पहले चरण की ये सभी 25 जून तक 8 सप्ताह के प्रशिक्षण पर रहेंगे। डीओपीटी ने 184 अफसरों को नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार अक्षय दोषी को महिला बाल विकास विभाग, क्षितिज गुरूभेले श्रम एवं रोजगार विभाग, अनिकेत अशोक फड़ताले औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी अरविंद कुमारन खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, विपिन दुबे को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया गया है। इस ट्रेनिंग के बाद सभी मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करने के बाद राज्य भेजे जाएंगे।इसके बाद ही सभी परीविक्षावधि प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। 

राष्ट्रपति ने कहा - नियमों का पालन कर सेवा करें 

इन अफसरों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। राष्ट्रपति ने कहा कि अधिकारियों की निष्पक्षता उनकी न्यायसंगतता का सूचक होगी। उनकी संवेदनशीलता समावेशिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का मापदंड होगी। उनकी विश्वसनीयता उनकी पारदर्शिता और निरंतर निष्पादन पर आधारित होगी। उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक आचरण से निर्धारित उनकी सत्यनिष्ठा उन्हें जनहित में निर्णायक कार्रवाई करने का नैतिक साहस प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को करुणा और तर्कसंगतता का मिश्रण करना होगा। उन्हें भावुक हुए बिना संवेदनशील होना होगा। उन्हें नियमों का पालन करना होगा, लेकिन व्यापक उद्देश्यों को भूलना नहीं होगा।


अन्य पोस्ट