ताजा खबर
फरारी से लौटा गोल्डी शर्मा एयरपोर्ट से धर दबोचा गया
20-May-2026 10:30 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 मई। सतनामी समाज के सरपंच की पिटाई करने वाले गोल्डी शर्मा को आरंग पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पिछले सप्ताह किए इस हमले के बाद वह फरार हो गया था। वह फरारी दिल्ली में काट रहा था। वह आज सुबह विमान से लौटने की खबर पर पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर धर दबोचा। पुलिस उसे आरंग थाने ले गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान थाने के बाहर सतनामी समाज के लोगों की भीड़ भी मौजूद है। उस पर कार्रवाई की मांग कर रही है। उसके खिलाफ शनिवार को अपराध दर्ज किया जा चुका था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


