ताजा खबर

पीएम मोदी ने भारत-नॉर्डिक समिट की साझा प्रेस मीट में क्या कहा
20-May-2026 9:48 AM
पीएम मोदी ने भारत-नॉर्डिक समिट की साझा प्रेस मीट में क्या कहा

इमेज स्रोत,X/NARENDRAMODI


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नॉर्डिक समिट में एक साझा प्रेस मीट को संबोधित करते हुए 'रूल बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर' और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के रिफ़ॉर्म पर फिर ज़ोर दिया है.

साथ ही उन्होंने यूक्रेन और मध्य-पूर्व में संघर्ष की समाप्ति और शांति के लिए प्रयासों का समर्थन किया.

इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गार स्टोरे के साथ साझा प्रेस मीट में ये बातें कहीं थीं.

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा, "वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर एक रूल बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर को मज़बूती देते रहेंगे. यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष की जल्द से जल्द समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे."

उन्होंने कहा, "हम इस बात पर सहमत हैं कि बहुपक्षीय संस्थानों का रिफ़ॉर्म बहुत ज़रूरी है."

सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ हुई साझा प्रेस मीट में पीएम मोदी पर पत्रकारों के सवाल नहीं लेने के आरोप लगे थे. इसको लेकर काफ़ी विवाद भी हुआ.

बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भी तीखी बहस हुई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट