ताजा खबर

रितुपर्ण नामदेव आयकर आयुक्त रायपुर होंगे
19-May-2026 10:38 PM
रितुपर्ण नामदेव आयकर आयुक्त रायपुर होंगे

522आयकर आयुक्त और निदेशकों के तबादले रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सीबीडीटी की सिफारिश पर 522आयकर आयुक्त एवं निदेशकों के तबादले किए हैं। इनमें से अधिकांश हाल में पदोन्नत किए जाने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। इस सूची में एमपी सीजी सर्किल के भी 4 अधिकारी शामिल हैं। इनमें से दो छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ की गई हैं। रितुपर्ण नामदेव को आयुक्त एवं निदेशक आईटीएटी,अनुभा टाह सीआईटी ए-3, और राखी निशा ओरांव सीआईटी ए-1 पदस्थ की गई हैं। वहीं राम तिवारी को रायपुर से अहमदाबाद जामनगर स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को 28 म‌ई तक ज्वाइन करने कहा गया है।

अन्य पोस्ट