ताजा खबर

जोन 1 के सुशासन तिहार में 15 लोगों को मिला भवन अनुज्ञा पत्र
19-May-2026 8:04 PM
जोन 1 के सुशासन तिहार में 15 लोगों को मिला भवन अनुज्ञा पत्र

रायपुर।  पश्चिम विधायक राजेश मूणत निगम के जोन 1 के 7 वार्डों के लिए लगाये गये सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे। शिविर में 

30 नागरिकों को आवेदन करते ही नये राशन कार्ड बनाकर दिये गये। 15 नागरिकों को पीएम आवास योजना में नये मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया।नए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर दिए गए। नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया। 122 नागरिकों ने स्वास्थ्य जाँच कराया।

राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एसडीएम नन्द कुमार चौबे, वार्ड पार्षदों सहित सभी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया । आमजनों से की चर्चा, सभी अधिकारियों को शत -प्रतिशत जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निदान  करने दिये निर्देश। सभी शासकीय विभागों के सक्षम अधिकारियों को सुशासन तिहार में अनिवार्य रूप से जनसमस्या निदान करने उपस्थित  सख्त निर्देश दिए ।महापौर मीनल चौबे ने कहा सुशासन तिहार को जनता के लिये सार्थक बनाने शासकीय अधिकारी स्वयं आमजनों की समस्याएं सुनें और उनका निदान करवाकर आमजनों को विष्णु के सुशासन का लाभ दिलवाएं।सभी जोन अधिकारी अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जे पर कार्रवाई कर जानकारी निगम मुख्यालय को अनिवार्य रूप से देवें।
सांसद वर्मा ने कहा कि 
निगम  को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी आवासहीनों को देने वेबसाईट बनानी चाहिए। शासकीय अधिकारी सुशासन तिहार में आई आम जनता की सभी समस्याएं सुनें और उनका सरलता के साथ निदान करवाएं।


अन्य पोस्ट