ताजा खबर

तात्यापारा चौक के पास एर्टिगा ने स्कोडा को पीछे से ठोंका, एक आईसीयू में भर्ती
19-May-2026 7:45 PM
तात्यापारा चौक के पास एर्टिगा ने स्कोडा को पीछे से ठोंका, एक आईसीयू में भर्ती

रायपुर, 19 मईतात्यापारा चौक के पास दुर्घटना में एर्टिगा कार चालक ने स्कॉडा कार  सीजी 04ओएक्स 8387 को पीछे से टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद एर्टिगा कार चालक ने स्कोडा कार चालक से 20 हजार रुपये की मांग की। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आरोपी चालक ने दबाव बनाते हुए पैसे की मांग की। इसी दौरान घायल कार चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  घटना के बाद स्थिति और गंभीर तब हो गई जब एर्टिगा कार चालक ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से फरार हो गया।  पुलिस के अनुसार, इस घटना में स्कॉडा कार चालक सागर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, स्कॉडा कार के मालिक सौरभ शुक्ला ने  आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट