ताजा खबर

नौकरी लगाने रिश्वत लेने वाले दोनों रेल कर्मी गए जेल
19-May-2026 5:12 PM
नौकरी लगाने रिश्वत लेने वाले दोनों रेल कर्मी गए जेल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 19 मई ​ । खेल कोटे से नौकरी लगाने को लेकर बरती गई गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार दोनों रेल कर्मियों  भी राजशेखर राव और रामलक्ष्मी को सीबीआई ने 

आज विशेष कोर्ट में पेश किया । जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दोनों ने नौकरी लगाने के लिए रिश्वत ली थी ।

इससे पहले  सीबीआई की टीम ने शुक्रवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की थी। खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।  इसमें कर्मी बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत  में लिया था। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी के दौरान लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद होने की बात कही जा रही है। सीबीआई दोनों को अपनी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। दोनों की रिमांड अवधि आज खत्म होने पर पेश किया गया था।


अन्य पोस्ट