ताजा खबर

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री साय ने अमित शाह का किया आत्मीय अभिनंदन
19-May-2026 12:57 PM
बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री साय ने अमित शाह का किया आत्मीय अभिनंदन

जगदलपुर, 19 मई । आज जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पुष्पगुच्छ एवं बस्तर की पारंपरिक बेल मेटल कला से निर्मित प्रभु श्रीराम की कलाकृति भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट नीति और संकल्पित प्रयासों से बस्तर आज नक्सलवाद के दौर से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक पूरे क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर समन्वय और जनकल्याण को नई दिशा देने वाली साबित होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पांच दशकों तक नक्सलवाद के कारण मुख्यधारा के विकास से अछूते रहे बस्तर में इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और विश्वास का विषय है।
 


अन्य पोस्ट