ताजा खबर
कांग्रेस ने कहा, 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'
19-May-2026 9:26 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत में मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार की आलोचना की है.
कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा, "जनता पर महंगाई मैन मोदी का हंटर फिर चला. पेट्रोल-डीज़ल 90 पैसे महंगा कर दिया गया. मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं. इस बढ़ोतरी के साथ देश में पेट्रोल 109 रुपए और डीज़ल 96 रुपए पहुंच गया है."
कांग्रेस ने लिखा, "ये तो बस शुरुआत है. महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा, क्योंकि चुनाव खत्म हो गए."
दरअसल, मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में क़रीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इज़ाफ़ा हुआ.
इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


