ताजा खबर
मप्र और उत्तराखंड के सीएम पहुंचे
रायपुर, 18 मई। बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर में पहली बार इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होना क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है।
बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री पुष्कर धामीआत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती देगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।



