ताजा खबर
रायपुर से सुकमा जा रही थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 मई। रायपुर से जगदलपुर के लिए रात को निकली यात्री बस आज सुबह बस्तर के पास पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
यह घटना सोमवार की सुबह करीब 3 बजे हुई। बस चालक को अचानक से झपकी आने के कारण सडक़ से नीचे उतर गई और पलट गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस में बैठे अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी भी मच गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार रॉयल बस बस्तर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं कुछ को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही बस्तर थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ मौके पर पहुंच बचाव में जुट गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि रायपुर से 30 से अधिक सवारियों को लेकर रॉयल बस जगदलपुर के लिए निकली हुई थी। सोमवार की सुबह बस में सवार सभी यात्री जहां सो रहे थे, वहीं चालक को अचानक से झपकी आ गई और उसने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सडक़ किनारे उतर कर पलट गई। इस दौरान बस में सवार जहां यात्रियों को गंभीर चोट आई, वहीं एक महिला की मौत भी गई।

घटना के बाद बस्तर थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ, 108 वाहन व आसपास के लोग बचाव कार्य में लग गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल, दुर्घटनाग्रस्त बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया है।
घायलों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है, हर बार रफ्तार या फिर चालकों की नींद पूरी नहीं होने के कारण हाइवे में ये घटनाएं आम हो गई है। किसी को अपने परिवार से मिलना रहता है या फिर अन्य कार्यों के लिए यात्री बस में सफर करते हैं, लेकिन इन चालकों की लापरवाही के चलते आमजनों को इसका भुगतान सहना पड़ता है। फिलहाल, घायलों को बस्तर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहाँ से कुछ को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भी भेजा जा सकता है।


