ताजा खबर
धरम कौशिक का मोबाइल लूट कर ले भागे लुटेरे
18-May-2026 10:15 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 मई। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला। घटना के समय कौशिक अकेले थे।
उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


