ताजा खबर
धमतरी पहुंचे सीएम, हेलीपैड पर स्वागत
17-May-2026 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कुरुद, 17 मई। जिला स्तरीय सुशासन तिहार में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे। हेलीपैड पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम, व प्रीतेश गांधी, राजेश शर्मा, प्रकाश बैंस आदि गणमान्य जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
यहां से मुख्यमंत्री का काफिला लोहरसी रेस्ट हाउस पहुंचा। जहां से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पुरानी मंडी के लिए हो गए। उनके साथ रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


