ताजा खबर
जगदलपुर में गाज से 11 मवेशियों की मौत
17-May-2026 12:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 17 मई। जगदलपुर शहर से लगे चिलकुटी गांव के सुरंगियापारा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात को बारिश के दौरान मवेशी पेड़ के नीचे एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। घटना में पशुपालकों को नुकसान हुआ है।
शनिवार को सुबह से गर्मी के बाद शाम में मौसम बदला और शहर तथा आसपास के गांवों में बारिश हुई। बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


