ताजा खबर
कल से लौटेंगे काम पर
रायपुर, 16 मई। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच आज हुई वार्ता में सहमति बन गई। इसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने 17 मई की सुबह से पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया है।
बताया गया कि रामकी कम्पनी प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। बैठक में रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग, तहसीलदार रायपुर तथा रायपुर नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
वार्ता के बाद अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच सहमति कायम हो गई है तथा सभी हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी शनिवार सुबह से अपने कार्य पर वापस लौटेंगे।


