ताजा खबर
कई इलाकों में बिजली गुल, पेड़ गिरा, यातायात अवरूद्ध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से देर शाम तक अंधेरा पसरा रहा, वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
रायपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। समाचार लिखे जाने तक शहर के बाहरी इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर, बलौदाबाजार मार्ग पर अंबुजा मॉल के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और व्यवस्था बहाल करने का काम शुरू किया।


