ताजा खबर

एलन, रघुवंशी और ग्रीन के अर्धशतक, केकेआर ने बनाए दो विकेट पर 247 रन
16-May-2026 9:31 PM
एलन, रघुवंशी और ग्रीन के अर्धशतक, केकेआर ने बनाए दो विकेट पर 247 रन

कोलकाता, 16 मई कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के अर्धशतकों से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी की। फिर रघुवंशी और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 108 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

गुजरात टाइटन्स के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक एक विकेट मिला।

कोलकाता नाइट राइडर्स :

अजिंक्य रहाणे बो सिराज 14

फिन एलन का राशिद बो किशोर 93

अंगकृष रघुवंशी नाबाद 82

कैमरन ग्रीन नाबाद 52

अतिरिक्त : 06

कुल योग : 20 ओवर में दो विकेट पर 247

विकेट पतन : 1-44, 2-139

गेंदबाजी :

सिराज 4-0-50-1

रबाडा 4-0-40-0

होल्डर 4-0-39-0

राशिद 4-0-57-0

साई किशोर 3-0-38-1

अरशद 1-0-22-0

जारी  (भाषा)


अन्य पोस्ट