ताजा खबर
रायपुर, 16 मई । प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय-निकाय उप-चुनाव 2026 के लिए अनुमोदित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी-महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के हस्ताक्षर से शुक्रवार को यह सूची जारी की गई।
कवर्धा न. पं. सहसपुर लोहारा अध्यक्ष - सामान्य रोशन वैष्णव
जशपुर न.पा. जशपुर नगर वार्ड पार्षद-8 उर्मिला भगत
वार्ड पार्षद-14 अंजलीना केरकेट्टा
रायगढ़ न.पं. किरोड़ीमल नगर वार्ड पार्षद-6 कांता यादव
कोण्डागांव न.पं. फरसगांव वार्ड पार्षद-1 उमेश कुमार सोना
वार्ड पार्षद-12 सावित्री मरकाम
एक अध्यक्ष, पांच वार्ड पार्षद प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस ने कुल 6 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। इनमें सहसपुर लोहारा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रोशन वैष्णव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं जशपुर नगर, किरोड़ीमल नगर और फरसगांव नगर पंचायतों से 5 वार्ड पार्षद पदों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।


