ताजा खबर

शाह की बैठक, पंचायत विभाग के अधिकारी एआई ट्रेनिंग में नहीं जाएंगे
16-May-2026 1:11 PM
शाह की बैठक, पंचायत विभाग के अधिकारी एआई ट्रेनिंग में नहीं जाएंगे

छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 16 मई ​ । साप्रवि द्वारा मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के लिए आईटी- एआई के नवीन तकनीक और अनुप्रयोगों के संबंध में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 13 म‌ई से  10 जून तक आयोजित किया गया है। जो ट्रिपल आईटी में जारी है।  एसीएस पंचायत ग्रामीण विकास ने अपने विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भेजने असहमति जताई है। अवर सचिव पंचायत ने अवर सचिव साप्रवि को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है। इसमें कहा कि 19 म‌ई को केंद्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे और बैठक और अन्य कारणों से एसीएस द्वारा असहमति जताई गई है।


अन्य पोस्ट