ताजा खबर

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, मनरेगा सहायक की सेवा समाप्त
16-May-2026 12:11 PM
 रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, मनरेगा सहायक की सेवा समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 मई। गौरेला जनपद पंचायत में पदस्थ तकनीकी सहायक तरुण ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन पर मवेशी शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। जनपद पंचायत स्तर पर गठित जांच समिति ने वीडियो और अन्य दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद तकनीकी सहायक तरुण ताम्रकार को सभी शासकीय दायित्वों और कार्यों से मुक्त कर दिया गया है।  


अन्य पोस्ट