ताजा खबर
पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बयान जारी कर केंद्र सरकार की आलोचना की है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बयान जारी कर कहा, "केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं, खासकर पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल पर 3 रुपये प्रति लीटर. यह बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है."
"जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, तो तेल कंपनियां उस अनुपात में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कम नहीं करतीं. इसके बजाय, ये कंपनियां मुनाफ़ा खुद ही रख लेती हैं."
उन्होंने कहा, "पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के ठीक बाद पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में यह बढ़ोतरी स्वीकार्य नहीं है."
"मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले, क्योंकि इसका गरीब, कम आय वाले और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म और लघु उद्योगों पर भी बुरा असर पड़ेगा."(bbc.com/hindi)


