ताजा खबर
सिपाही की फार्म हाउस के पुल में डूबने से मौत
15-May-2026 9:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दोस्तों के साथ गया था
रायपुर, 15 मई। पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। माना थाना के सूत्रो के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह आज दोपहर अपने विभाग के कुछ साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचा हुआ था। इसी बीच शाम करीबन साढ़े 5 बजे के आस पास पूल में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस आरक्षक रमाकांत पिछले 2-3 दिनों से थोड़ा परेशान भी चल रहा था, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी अब तक विभाग या फिर परिजनों की तरफ से सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


